फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव दीदार सांवरे व आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री खाटू धाम मंदिर में वार्षिकोत्सव दीदार सांवरे का आयोजन 23 से 25 अक्तूबर तक होगा जिसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को हुई जिसमें तैयारियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मंदिर से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं की जिम्मेदारियां सुनिश्चित की गई हैं।
विज्ञापन

मुख्य पुजारी आचार्य शंभू प्रसाद, प्रधान सुभाष सुखीजा और सचिव अटल शर्मा ने बताया कि खाटू श्याम धाम में 25 अक्तूबर को तीन दिवसीय भव्य श्याम जन्मोत्सव आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में वृंदावन धाम के राजेंद्र दास देवाचार्य, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, गुरु ब्रह्मानंद आश्रम से साध्वी दर्शना देवी और पुरानी सब्जी मंडी थानेसर स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी नरेश कौशिक का सान्निध्य रहेगा। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा मुख्यातिथि होंगे जबकि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजीव मित्तल और उद्योगपति अंकुश गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहेंगे।
वहीं समस्तिपुर से रेशमी शर्मा, जयपुर से संजय पारीख, सोनीपत से श्री भगवान दीक्षित और अंश दीक्षित बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। तीन दिवसीय श्री श्याम जन्मोत्सव का शुभारंभ वीरवार 23 अक्तूबर शाम चार बजे श्याम डांडिया महोत्सव से शुरू होगा और इसी दिन सांय छह बजे श्याम नाम की मेंहदी लगेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे खाटू श्याम मंदिर से भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी जोकि नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी। जगह-जगह इस निशान यात्रा का स्वागत किया जाएगा। मुख्य आयोजन दिवस शनिवार 25 अक्तूबर शाम छह बजे से अर्धरात्रि तक दीदार सांवरे का जिसमें हजारों की संख्या में नतमस्तक होंगे। श्यामप्रेमियों के लिए अमृतमयी भंडारा श्याम रसोई रात्रि आठ बजे शुरू होगा जो श्याम जागरण के साथ लगातार चलता रहेगा। इस अवसर पर प्रधान सुभाष सुखीजा, उप प्रधान एलडी कंबोज, सचिव अटल शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा, राजेश मोदगिल, आशीष चोपड़ा, विनीत राजपाल, कृष्ण कुमार, हिमांशु मल्होत्रा,अंशुमान, सर्वेश रोहिला, शुभम, कपिल सोनी और राजीव बारना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें