फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के तीन संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 2061 सैंपलों की रिपोर्ट में से केवल तीन लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। अब कोरोना का ग्राफ सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया है जो कि कुरुक्षेत्र के लिए एक अच्छी खबर है। कुरुक्षेत्र में एक ही दिन में चार कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। जिले में अब तक 21616 मरीज रिकवर हो चुके हैं और इस जिले में रिकवरी दर 98.05 फीसदी पर पहुंच गई है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अब सिर्फ कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 80 रह गई है और अब तक 3 लाख 84 हजार 398 लोगों की कोरोना सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 407946 में से 384398 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब तक 22047 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 21616 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 351 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 80 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में वैक्सीनेशन अभियान के तहत वीरवार को 3823 को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 2660 को पहली और 1163 को दूसरी डोज लगाई। जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा अब तक 2 लाख 95 हजार 886 को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। इनमें से 2 लाख 52 हजार 433 को पहली और 43 हजार 453 को दोनों डोज लगाई जा चुकी है।
जिला प्रशासन ने सेक्टर-5, गांव हरिपुर और गांव दाऊ माजरा में तीन स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। इन संबंधित क्षेत्रों को कंटेनमेंट और बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार मिर्जापुर, बचगावां, ज्योतिसर, किरमिच, सेक्टर-3, सेक्टर-13, थानेसर वार्ड नंबर-8, दीदार नगर, एनआईटी कैंपस सहित 11 कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दी गई है। प्रशासन द्वारा निर्धारित दिनों के अनुसार समय अवधि समाप्त होने पर कंटेनमेंट तथा बफर जोन को हटा दिया है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को अभी भी पूरी सतर्कता बरतनी होगी और सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें