फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर महिला को भेजा गलत मैसेज, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर महिला को गलत मैसेज भेजने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शहरवासी एक व्यक्ति ने थाना सिटी पिहोवा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मोबाइल की दुकान है। उसकी पत्नी का इंस्टाग्राम पर अकाउंट बना हुआ है। पिछले करीब एक सप्ताह से उसकी पत्नी के अकाउंट पर कोई अनजान व्यक्ति अलग-अलग इंस्टाग्राम अकाउंट से गलत मैसेज भेज रहा है। उसकी पत्नी ने जब उसे इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया तब आरोपी ने अलग-अलग अकाउंट से गलत मैसेज भेजने शुरू कर दिए। उन्होंने आरोपी से बातचीत करने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी उन्हें गुमराह और परेशान कर रहा है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच साइबर सेल के सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें