कुरुक्षेत्र। ट्यूबवेल से तार व अन्य समान चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में संतोष उर्फ विनोद वासी अहियापुर जिला मुज्जफरपुर यूपी, मुराहु माझी वासी दीदार नगर जिला गाजीपुर यूपी व राम अवध वासी माहना जिला गाजीपुर यूपी जो फिलहाल अंबाला में रह रहे हैं शामिल है। इनके साथ चोरी का समान खरीदने के आरोप में रामजी लाल वासी हलदरी जिला अंबाला को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में अंकित शर्मा निवासी ज्योतिसर ने बताया कि 14 जनवरी की रात को उसके तीन ट्यूबवेल नौ पड़ोसियों के 14 ट्यूबवेल से तार चोरी हो गया। 400 मीटर तार को उसके ट्यूबवेल के कमरे पर जलाकर उसमें से तांबा निकाल ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरी के आरोपियों व चाेरी का समान खरीदने वाले दुकानदार को काबू किया है।
शराब के साथ आरोपी काबू
कुरुक्षेत्र। पुलिस टीम ने शराब रखने के आरोप में विजय निवासी दामरी जिला बदायूं यूपी हाल वासी रतगल को काबू कर उसके कब्जे से 11 बोतल शराब बरामद करके गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर सेक्टर-10 से आरोपी को काबू किया था। आरोपी के खिलाफ हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय के निर्देशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया।