फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डिवाइन मॉल में वकील पर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डिवाइन मॉल में जिम करके लौट रहे वकील पर हुए जानलेवा हमले और लड़ाई-झगड़े के मामले में थाना शहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

काबू आरोपियों की पहचान सलारपुर रोड के रहने वाले मयंक, कैथल जिले के कौल गांव के बलविंद्र और पबनावा गांव के शिवदत के रूप में हुई है। थाना प्रभारी पीएसआई विनय कुमार ने बताया कि पीड़ित वकील अमित अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह रोजाना डिवाइन मॉल में जिम करने जाता है।
वीरवार को जिम से लौटते समय सीढ़ियों के पास दो युवकों ने उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने की कोशिश पर उसने तीन से चार अन्य युवकों को बुलाया और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने वकील से हमले के दौरान उनकी सोने की चेन छीन ली और कार में सवार होकर मौके से भाग गए। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सेक्टर-सात चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक कृष्ण कुमार की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग कार भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें