फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: साइबर ठगों ने सेवानिवृत सूबेदार मेजर को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 79 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइबर अपराधियों ने सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर बाल किशन को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 79 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने पहले क्रेडिट कार्ड अपडेट के बहाने फंसाने की कोशिश की लेकिन जब वे नहीं फंसे तो सीबीआई अधिकारी बनकर मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे केस में फंसाने के लिए धमकाया।
विज्ञापन

बाल किशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अगस्त को एक लड़की ने खुद को एसबीआई कर्मचारी बताकर फोन किया और क्रेडिट कार्ड की जानकारी मांगी। संदेह होने पर उन्होंने कॉल काट दिया। इसके बाद एक वीडियो कॉल पर खुद को सीबीआई अधिकारी रवि कुमार बताने वाले व्यक्ति ने उनके आधार कार्ड से करोड़ों की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया। रवि ने अपने कथित सीनियर एएसआई अनिल कुमार से वीडियो कॉल पर बात करवाई और गिरफ्तारी की धमकी दी।

आरोपियों ने लगातार डराने-धमकाने के बाद केस को रफा-दफा करने के नाम पर 28 अगस्त को 30 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए। इस दौरान वे वीडियो कॉल के जरिये निगरानी रखते रहे। 1 सितंबर को दबाव बनाकर 49 लाख रुपये और हड़प लिए। इस तरह आरोपियों ने कुल 79 लाख की ठगी को उनके साथ अंजाम दिया। इसके बाद ठगों ने 35 लाख रुपये और मांगे और पैसे न होने पर घर गिरवी रखने का दबाव बनाया। साथ ही किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन

बाल किशन ने रिश्तेदारों से सलाह के बाद थाना साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध कॉल पर तुरंत 112 या साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें