कुरुक्षेत्र/पिहोवा। जिला पुलिस की अलग-अलग टीमों ने बिना लाइसेंस अवैध रूप से शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 46 बोतल देसी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई थाना शाहाबाद, थाना सदर पिहोवा और थाना शहर पिहोवा की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर की।
पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल के अनुसार थाना शाहाबाद की टीम ने गांव सुढपुर निवासी सुभाष को गिरफ्तार कर उसके पशु बाड़े से 26 बोतल देसी शराब बरामद की। वहीं थाना सदर पिहोवा के अंतर्गत गुमथला गढ़ू चौकी पुलिस ने गुमथला गढ़ू निवासी लाल कुमार को 10 बोतल देसी शराब सहित काबू किया। इसके अलावा थाना शहर पिहोवा पुलिस ने फौजी प्लाट पिहोवा निवासी विनोद मसीह को 10 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। तीनों मामलों में संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।