कुरुक्षेत्र। पिछले महीने दुकान में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सागर निवासी बिटानी जिला जींद, राहुल व रमन निवासी शाहाबाद को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। थाना शाहाबाद में 27 सितंबर को दर्ज शिकायत में महिला ने बताया था कि उसका बेटा शिवम उर्फ प्रवीण शाम करीब चार बजे दुकान के काम से जा रहा था। उस समय शिवम की जेब में करीब 40 हजार रुपये थे, तभी योगेश, महेंद्र और अन्य युवक ने प्रवीण के साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोपी मारपीट करते हुए शिवम को दुकान पर ले आए। आरोपियों के कई अन्य साथी भी मौके पर आए गए थे। आरोपियों ने दुकान में घुसकर उनका करीब दो लाख का सामान तोड़ दिया था। आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शाहाबाद चौकी पुलिस ने करते हुए आरोपी सागर, राहुल व रमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।