फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान व उसके परिवार को दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक बदमाश ने किसान को मोबाइल पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच में साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

संपूर्ण सिंह वासी नंद कॉलोनी पिहोवा ने थाना इस्माईलाबाद में दी शिकायत में बताया कि वह किसी काम से चंडीगढ़ जा रहा था। वह इस्माईलाबाद के पास पहुंचा तो उसके मोबाइल पर कॉल आई, जिसमें व्यक्ति ने उसे व उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि वह उसके परिवार और बच्चों के बारे में सब कुछ जानता है, जो कनाडा में रहते हैं। थाना प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि केस दर्ज कर धमकी देने वाले के नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। जांच में साइबर सेल की मदद ली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें