शराब ठेकेदार को जान से मारने की धमकी देने और उसकी मुखबरी करवा लोकेशन की जानकारी लेने के लिए आरोप में पुलिस ने दो लोगों को नामजद करने के साथ उनके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तरसेम वासी जंधेडी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने शराब के ठेके ले रखे हैं, जिसमें कई हिस्सेदार शामिल हैं। साल 2019-2020 को शराब के ठेके के कांट्रैक्ट के समय मनजिंद्र सिंह वासी कुम्हार माजरा व काला पैगा जो कि गैंग से संबंध रखते हैं, ने धमकी दी थी कि जो भी शराब के ठेके का कांट्रैक्ट लेगा उनका हिस्सा रखना होगा।
अगर उनका हिस्सा नहीं दिया तो उन्हें जान से मार देंगे। शिकायतकर्ता के अनुसार 19 मार्च को मनजिंद्र सिंह ने शाहबाद में राजू कालड़ा पर गोली चलाने के बाद फेसबुक पर धमकी भरा संदेश दिया था कि अब इस्माईलाबाद के ठेकेदारों को नंबर है। गत दिव वह अपने साथी गुरजीत और हरप्रीत के साथ गांव से इस्माईलाबाद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान जब वे गांव जैतपुरा के पास पहुंचे तो बाइक पर तीन युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
मंडी के पास एक दुकान पर रुककर उन्होंने देखा कि उनमें से एक युवक उनकी वीडियो बना रहा था। शक होने पर जब वे उन युवकों से बातचीत की तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम हर्ष, साहिल व सोनू बताया था। आरोपी ने उसे बताय कि सोनू की बात मनजिंद्र और काला पैगा से हुई थी तथा उन्होंने ही उनकी वीडियो और लोकेशन उनको भेजने का काम दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दो को नामजद करते हुए उनके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी भीमराज शर्मा ने बताया कि कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस युवकों से मोबाइल बरामद करके पूछताछ कर रही है।