फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एसटीपी से हजारों लोगों को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा का अभार जताते लोग। विज्ञप्ति - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। खेडी गांव मारकंडा में 12.50 एमएलडी कैपेसिटी का नया एसटीपी लगाने के परियोजना शुरू कर दी गई है, जिस पर प्रदेश सरकार की तरफ से 30 करोड़ 16 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
इस राशि में से सात करोड़ का बजट सीवरेज पाइप लाइन और 18 करोड़ 65 लाख का बजट एसटीपी पर खर्च किया जाएगा। अहम पहलू यह है कि एसटीपी परियोजना से पिपली सहित सात से ज्यादा काॅलोनियों के हजारों लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने गांव खेडी मारकंडा, मोहन नगर, वशिष्ठ कॉलोनी, हरि नगर, कामरेड काॅलोनी, पुलिस लाइन, पिपली, बीड पिपली,कीर्ति नगर, गांधीनगर के हजारों लोगों को एसटीपी की सौगात दी है। इस एसटीपी को आगामी 30 वर्षों की लगभग 88 हजार से ज्यादा जनसंख्या को जहन में रखकर तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का जिम्मा एक एजेंसी को सौंप दिया है। यह पाइप लाइन खेडी मारकंडा,पिपली और अन्य कालोनियों में बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें