फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इस बार इंडोनेशिया में गूंजेंगे गीता के श्लोक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महोत्सव की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव इस बार इंडोनेशिया में मनाया जाएगा, जिसके लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड व प्रदेश सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। सितंबर माह में यह आयोजन किया जाएगा, जो तीन से चार दिन का होगा। आयोजन से पहले अगले माह ही कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की एक टीम इंडोनेशिया का दौरा करेगी। टीम वहां की सरकार के साथ मिलकर सभी कार्यक्रम तय करेगी। इस टीम में केडीबी मानद सचिव का जिम्मा संभाल रहे उपेंद्र सिंघल, सीईओ पंकज सेतिया व एक अन्य अधिकारी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव वर्ष 2016 में पहली बार मॉरिशस में मनाया था, जिसके बाद अब तक कनाडा, यूके, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी यह महोत्सव मनाया जा चुका है। इस बार छठे महोत्सव को पहले अमेरिका मेंं मनाए जाने की तैयारी थी लेकिन वहां बने ताजे हालात के चलते अब इंडोनेशिया में यह आयोजन किया जाएगा। हालांकि पूर्व की तरह इस बार के लिए भी कई देश इस आयोजन के लिए प्रस्ताव दे चुके हैं। उधर इस महोत्सव के लिए इंडोनेशिया जाने के लिए कईं अन्य लोग भी प्रयास में जुट गए हैं लेकिन कौन सफल हो पाएगा यह आने वाले समय में ही पता चल पाएगा।

बॉक्स
कितने दिन का होगा महोत्सव, जल्द करेंगे तय : उपेंद्र
केडीबी मानद सचिव के तौर पर उपेंद्र सिंघल का कहना है कि हर बार की तरह इस बार भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह महोत्सव पूरे हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। जल्द ही एक टीम इंडोनेशिया जाएगी। संभावना है कि तीन से चार दिन के लिए महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसके चलते वहां भी गीता के श्लोक गूंजेंगे। वहां पर भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अध्यात्म, कला एवं संस्कृति का अनूठा संगम दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें