फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एमडी और एमएस में प्रवेश के लिए तीसरे दौर का शेड्यूल जारी, 29 सीटें रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) व मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) में रजिस्ट्रेशन हेतु श्रीकृष्णा आयुषविश्वविद्यालय द्वारा तीसरे दौर की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। चार मार्च तक ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट जिनके पास दिव्यांगता का प्रमाणपत्र नहीं है ऐसे विद्यार्थियों के लिए एक मार्च सुबह 10 से एक बजे तकपीजीआईएमएस रोहतक में मेडिकल बोर्ड बैठेगा। विद्यार्थी वहां से अपना दिव्यांगता का प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। सीटों का अंतिम आवंटन सात मार्च को होगा।
विज्ञापन

ड्राफ्ट एंड काउंसलिंग कमेटी के संयोजक एवं शैक्षणिक मामलों केअधिष्ठाता प्रो. (वैद्य) डॉ. शंभू दयाल शर्मा ने बताया कि आयुष विभाग की गाइडलाइनके अनुसार एमडी व एमएस में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। दूसरे राउंड के बाद श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल की आयुर्वेद के 10 विभागों की 14 और चंडीगढ़ के धन्वंतरी कॉलेज की 15 सीटें खाली रह गई हैं। अभ्यर्थी आयुष विवि की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

दोनों कॉलेजों की 29 सीटें खाली
कुरुक्षेत्र स्थित श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में आयुर्वेद में एमडी और एमएस के 10 विभागों में 14 सीटें रिक्त हैं। आयुर्वेद संहिता एवं सिद्धांत विभाग की 1, द्रव्य गुण विज्ञान 2, कौमार भृत्य 1, कायचिकित्सा 2, क्रिया शरीर 1, पंचकर्म 1, रचना शरीर 2, रस शास्त्र 1, शालाक्यतंत्र 1 और स्वस्थवृत की 2 सीटें खाली हैं। इसके साथ ही चंडीगढ़ के धन्वंतरी कॉलेजके 4 विभागों में 15 सीटें रह गई हैं। द्रव्यगुणा विभाग में 3, संहिता एवं सिद्धांत की 5, रोग निदान 4 और प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की 3 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें