फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एचसीएस की परीक्षा पर तीसरी आंख की रही निगरानी, पुलिस का रहा कड़ा पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से रविवार को एचसीएस एवं अलाईड सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया। सुबह व शाम के सत्र में आयोजित की गई इस परीक्षा को लेकर कड़ी सतर्कता बरती गई। परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी तो वहीं पुलिस का भी त्रिस्तरीय कड़ा पहरा रहा। 10 हजार 920 में से 4,538 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जो शाम के सत्र में सुबह के मुकाबले 100 ज्यादा रहे।
विज्ञापन

परीक्षा कराने के लिए 27 शिक्षण संस्थानों में 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 10 हजार 920 परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा देने की व्यवस्था की गई, लेकिन सुबह के समय में 4,438 तो शाम के समय में 4538 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह के सत्र में प्रात: 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और सायं के सत्र में सायं तीन बजे से लेकर सायं पांच बजे तक आयोजित की गई।
सुबह के सत्र में 8.50 मिनट से 9.50 मिनट तक तथा सायं के सत्र में 1.50 से 2.50 मिनट तक परीक्षा केंद्रों के अंदर परीक्षार्थियों को प्रवेश कराया गया, इस दौरान परीक्षार्थियों की कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। इसके बाद दो स्तर की जांच अंदर की गई। इस दौरान किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक वस्तु, पर्स, ज्वैलरी आदि ले जाने की इजाजत नहीं दी गई जबकि परीक्षार्थी को केवल एडमिट कार्ड, आई कार्ड और पैन ले जाने की अनुमति रही। परीक्षा के दृष्टिगत धारा 144 लगाई गई तो वहीं केंद्रों के आसपास सभी फोटोस्टेट मशीनें व कोचिंग सेंटर भी बंद रहे।
विज्ञापन



दूर परीक्षा केंद्र होने से झेलनी पड़ी परेशानी, दिन भर लगा रहा जाम
परीक्षा केंद्र दूर होने से परीक्षार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुरुक्षेत्र में ही रोहतक से लेकर भिवानी तक के परीक्षार्थी पहुंचे। कई परीक्षार्थी शनिवार देर रात को ही यहां पहुंच गए और रात को धर्मशालाओं आदि का सहारा लेना पड़ा तो कई रातभर चलकर परीक्षा के समय पर पहुंच सके। ऐसे में परीक्षार्थियों में रोष दिखाई दिया तो वहीं परीक्षा केंद्रों के आसपास जाम के हालात बने रहे। हालांकि पुलिसकर्मी तैनात किए गए, लेकिन एक साथ परीक्षा छूटने के चलते सुबह व शाम के दोनों सत्रों के दौरान शहर में जाम जैसे हालात बने रहे, जिसमें घंटों भर तक परीक्षार्थी व आम राहगीर फंसे रहे। जाम में फंसे वाहनों को निकालने के लिए मौजूद पुलिसकर्मियों को भी जमकर पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें