फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 50 ग्राम अफीम के साथ बाइक चालक गिरफ्तार, रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सन्निहित सरोवर के पास से सीआईए-एक ने एक बाइक चालक को 50 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की बाइक को भी कब्जे में लिया है। आरोपी आशुतोष शर्मा उर्फ आशु निवासी मोहल्ला पीर वाला कुआं को अदालत से पांच दिन के रिमांड पर लिया गया। सीआईए-एक के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि नाइट डोमिनेशन के तहत उनकी टीम आंबेडकर चौक थानेसर पर गश्त कर रही थी तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि आशुतोष शर्मा अफीम बेचने का धंधा करता है।
विज्ञापन

आज भी वह किसी ग्राहक की तलाश में अपनी बाइक छोटे नाभा हाउस सन्निहित सरोवर के पास अफीम लेकर रात को करीब 11 बजे के बाद आएगा। सूचना पर टीम ने सन्निहित सरोवर के पास नाकाबंदी करके निगरानी करनी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को एक युवक मिली सूचना अनुसार बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर टीम ने उसे रोककर पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 50 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत के आदेश से पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें