फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थ की खेप मंगवाने के आरोप में तीसरा आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीले पदार्थ चूरापोस्त की खेप मंगाने के आरोप में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसकी शिनाख्त संजय कुमार वासी नंदगढ़ जिला यमुनानगर के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद आदेशानुसार उसे जिला कारागार में भेज दिया गया।
विज्ञापन

जिला पुलिस के एंटी नारकोटिक सेल ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में रहमान खान मियां ट्रक ड्राइवर व उसके कंडक्टर रहीम खान वासी कामी माजरा शादीपुर जिला यमुनानगर को 13 नवंबर को 51 किलो चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया था अदालत में पेश करने के बाद आरोपी रहीम खानको अदालत के आदेश से जेल भेज दिया गया था। ट्रक ड्राइवर रहमान खान को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर जांच शुरू की गई। आरोपी ने पुलिस पूछताछ पर बताया कि वह ये चूरा पोस्त संजय कुमार नंदगढ़ जिला यमुनानगर के लिए लेकर आया था। जिसको खरीदने के लिए संजय कुमार ने उसको 1 लाख 10 हजार रुपये दिये थे। पुलिस ने जानकारी प्राप्त कर तीसरे आरोपी संजय को गिरफ्तार किया, जिसे अदालत में पेश कर जिला कारागार भेज दिया गया। पुलिस अभी मुख्य सप्लायर की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें