फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खाली घर से लाखों के जेवरात व नकदी उड़ा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर के सिरसला रोड पर स्थित सिल्वर सिटी कॉलोनी में चोरों ने सूने घर को निशाना बना लिया और लाखों के जेवरात और नकदी उड़ा ले गए। हाथों में रॉड लिए दो आरोपी पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। दो दिन पहले हुई इस वारदात के बाद भी पुलिस ने बुधवार दोपहर तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

करनाल में चाय की दुकान चलाने वाले मनोज कुमार ने बताया कि वे मूल रूप से पानीपत के रहने वाले हैं और कई वर्षों से इस कॉलोनी में घर बनाकर रह रहे हैं। 29 मार्च को वे अपने मूल घर पर परिवार सहित गए हुए थे। पीछे से सूने घर में आधी रात के करीब चोरों ने सेंधमारी कर ली और जेवरात व 15 हजार की नकदी चुरा ले गए। उन्होंने अगले दिन वापस आकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। वहीं शिकायत भी दी गई लेकिन बुधवार दोपहर तक भी पुलिस सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन ही देती रही। मनोज कुमार ने बताया कि वह चाय बेचकर परिवार का गुजारा चला रहा है और इस घटना के कारण अपनी दुकान भी नहीं खोल पा रहा। कार्रवाई के लिए पुलिस के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। थाना प्रभारी सुरेंद्र ने कहा कि पुलिस ने वारदात के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

दीवार तोड़ दुकान के गल्ले से चुराई करीब 25 हजार की नकदी

इस्माईलाबाद। ठसका रोड पर स्थित किराना स्टोर की दीवार तोड़ कर गल्ले से 25 हजार की नकदी चोरी कर ली गई। राजकुमार वासी इस्माईलाबाद ने थाने में दी शिकायत में बताया कि ठसका रोड पर उसकी रहेजा किराना स्टोर के नाम से दुकान है। रात्रि के समय चोर दुकान के ऊपर से आए और दीवार को तोड़ कर दुकान में रखे गल्ले से करीब 25 हजार रुपये चुरा कर भाग गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें