फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर 10 लाख के जेबर चोरी

विज्ञापन
thief - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
शाहाबाद। चोरों के हौसले बुलंद बने हुए हैं। सोमवार की रात को चोरों ने एक ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखी 20 हजार रुपये की नकदी सहित करीब 10 लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए। घटना की दुकान मालिक को उस समय हुयी जब वह मंगलवार की सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचा। दुकान के ताले टूटे देख उसके होश उड़ गए। उसने अंदर जाकर देखा तो नकदी और गहने गायब मिले। मामले की जानकारी पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। इसके बाद फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया।
विज्ञापन

देवी मंदिर रोड पर स्थित आर्य समाज मंदिर के पास रामसरण की ज्वैलर्स की दुकान है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सोमवार रात को वह अपनी दुकान को ठीक से बंद करके गया था। सुबह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए थे और अंदर रखी सेफ के साथ सारा सामान गायब था। इस पर उसने अन्य दुकानदारों को बुलाया और चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जानकारी आलाधिकारियों को दी। चोरी की बड़ी वारदात को देखते हुए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर तथ्य जुटाए हैं। दुकान मालिक ने बताया कि लोहे की सेफ में बीस हजार नकदी तथा 8 से 10 लाख तक के सोने-चांदी के जेवरात थे। पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। चोरी की बड़ी वारदात से ज्वैलर्स का काम करने वाले लोगों में रोष है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरों पर नकेल कसी जाए। उल्लेखनीय है कि यह व्यस्त बाजार है और देर रात तक खुला रहता है। बाजार में चोरी से जनता में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें