फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को जहर देकर हत्या करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महिला को जहर देकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि रणधीर सिंह वासी ननदी भौजी करनाल ने थाना शाहाबाद में पुलिस को शिकायत दी थी। बताया गया कि वह मजदूरी करता है। उसने अपनी लड़की ममता की शादी करीब 15 साल पहले सलिंद्र वासी त्यौड़ा के साथ की थी। इससे 3 लड़की और एक लड़का हुआ।
विज्ञापन

24 अगस्त 2019 को करीब 3 बजे उसके पास बेटी के पति सलिंद्र का फोन आया, जिसने बताया कि उसकी लड़की ममता की मौत हो गई है। इसके बाद वह और उसका भांजा सुंदर वासी सुभाष गेट करनाल गांव त्यौड़ा में आ गए। यहां उसकी नातिन ने बताया कि उसकी मां मामता और उसके दादा बरखा राम की लड़ाई हुई थी और उसके दादा बरखा राम ने जहर दिया था। इस कारण ममता की मौत हो गई। उनके आने से पहले ही ममता को बरखा राम, सलिंद्र और चाचा चंदा ने श्मशान में मृतक लड़की का संस्कार कर दिया। आरोप लगाया गया कि उसकी लड़की को बरखा राम ने जहर देकर मारा है और इन्होंने मिलकर उसकी लड़की को श्मशान घाट में जला दिया। सूचना के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी थी। जांच के दौरान थाना शाहाबाद के एसआई वेद प्रकाश, एएसआई गुलजार सिंह और एएसआई नीलम की टीम ने सलिंद्र और उसके दादा बरखा राम को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश पर दोनों आरोपियों को जिला कारागार कुरुक्षेत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें