फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: संवेदनशील बूथों में रहेगी कड़ी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगर निकाय आम चुनाव के अंतर्गत नगर परिषद थानेसर में चेयरपर्सन और पार्षद पदों का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। शहर में बनाए गए 108 बूथों में से 40 बूथ संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। इन संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि थानेसर नगर परिषद में चेयरपर्सन पद के लिए 32 वार्डों में 108 बूथ बनाए गए हैं, जबकि पार्षद पद के लिए 101 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों में 40 संवेदनशील की श्रेणी में हैं, जिनमें थानेसर में संवेदनशील बूथों में वार्ड दो में बूथ चार, पांच, छह, सात में जनता सीनियर सेकेंडरी स्कूल थानेसर,वार्ड छह में बूथ नंबर 16,17,18 नवयुग सीनियर सेकेंडरी वशिष्ठ कालोनी, वार्ड सात में बूथ नंबर 20,21,22, राजकीय प्राईमरी स्कूल लायलपुर बस्ती, गीता निकेतन विद्या मंदिर, वार्ड 10 में बूथ नंबर 29, 30, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिपली शामिल है।
उन्होंने कहा कि वार्ड 12 में बूथ नंबर 35,36,37 राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवीदासपुरा, वार्ड 16 में बूथ नंबर 49,50,51, 52 के लिए राजकीय मिडिल स्कूल रतगल, राजकीय मिडिल संस्कृति प्राइमरी स्कूल रतगल, वार्ड 19 में बूथ नंबर 60,61,62, राजकीय बालिका हाई स्कूल नाथ मंदिर रेलवे रोड, वार्ड 26 में बूथ नंबर 84,85, यूनिवर्सिटी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वार्ड 27 में बूथ नंबर 86 धन्ना भगत पब्लिक स्कूल, वार्ड 28 में बूथ नंबर 90, 91, जय भारती पब्लिक स्कूल दीदार नगर, वार्ड 29 में बूथ नंबर 94,95,96,97, धन्ना भगत पब्लिक स्कूल, वार्ड 30 में बूथ नंबर 98, 99, 100, 101, आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वार्ड 31 में बूथ नंबर 102,103,104,105 में राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल को संवेदनशील बूथ की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन

बॉक्स

इस्माईलबाद में छह बूथ संवेदनशील

इस्माईलाबाद नगरपालिका में प्रधान पद के उपचुनाव के लिए कुल 13 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से छह बूथ संवेदनशील बूथ के रूप में चिन्हित किए गए हैं। जिला उपायुक्त के मुताबिक इनमें वार्ड एक यूएचबीवीएन ऑफिस इस्माईलबाद, वार्ड दो मार्किट कमेटी इस्माईलबाद, वार्ड चार शहीद बलबीर सिंह राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल इस्ट साईड, वार्ड पांच शहीद बलबीर सिंह राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल वेस्ट साइड, वार्ड सात मनीष पपनेजा मेमोरियल सनातन धर्म गर्ल्स कॉलेज, वार्ड 11 मनीष पपनेजा मेमोरियल सनातन धर्म पब्लिक स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें