फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: न्यू कॉलोनी में अब नहीं रहेगी पानी निकासी की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर की न्यू कॉलोनी में हर साल की तरह इस बार बारिश के सीजन में लोगों को पानी निकासी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए नगर प्रशासन ने पाइप लाइन बिछाए जाने का काम शुरू किया हुआ है, जो जल्द पूरा होगा। इस पर करीब 40 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

पिछले कई वर्षों से लोगों को पानी निकासी सही न हो पाने के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अनेक बार कॉलोनीवासी इसके समाधान के लिए हर स्तर पर मांग उठा चुके थे। नगर प्रशासन ने न केवल पिछले दिनों बजट बैठक में इसे शामिल किया बल्कि इस पर कुछ दिनों पहले कार्य भी शुरू कर दिया गया। अब यह कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है और दावा किया जा रहा है कि इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
उधर नगर परिषद ईओ राजेश कुमार का कहना है कि लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। उन्हें अब जलभराव जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। यही नहीं अन्य क्षेत्रों में भी नगर प्रशासन की ओर से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को अधिक से अधिक सहूलियत मिल सके और जीवन आसान हो। बारिश के सीजन से पहले ये कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें