फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सामान्य बसों की समय सारणी में नहीं होगा बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इलेक्ट्रिक बसों के साथ रूटों पर सामान्य बसें भी पहले की समय सारणी के अनुसार ही दौड़ेंगी। रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें सामान्य बसों के आगे पीछे ही चलेंगी। ऐसे में अगर किसी यात्री को बसों में सफर करना है तो अपने बजट के अनुसार कर सकता है। इलेक्ट्रिक बसों में सामान्य बसों की तुलना में यात्रियों का दोगुना किराया लगेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिहं सैनी ने इन बसों को हरी झंडी देकर रूटों पर रवाना किया। सामान्य बसों में मिलने वाली 42 कैटेगरी में से यात्रियों को कोई भी सुविधा इन बसों में नहीं मिलेगी। छात्राओं को बस पास होने के बावजूद भी किराया लेना पड़ेगा। सरकार ने प्रदेशभर के 10 शहरों के लिए 375 बसों के संचालन के लिए योजना बनाई है। इनमें पानीपत, यमुनानगर, करनाल, पंचकुला, हिसार, रोहतक, रेवाडी, सोनीपत, कुरुक्षेत्र और अंबाला शामिल हैं।
सामान्य बसों के साथ चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें : शेर सिंह

रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि फिलहाल सरकार की ओर से चलाई जा रही 10 इलेक्ट्रिक बसों को सामान्य बसों के साथ ही रूटों पर चलाया जाएगा। रूटों पर सामान्य बसें पुरानी समय सारणी के अनुसार ही चलेंगी। ऐसे में यात्री अपनी मर्जी के हिसाब से बसों में सफर कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें