कुरुक्षेत्र। छात्रावास का निरीक्षण करने के दौरान कुलपति प्रप्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान सुरक्षा
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने बुधवार शाम को महिला छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और मेस में दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कुलपति ने छात्राओं से भोजन, स्वच्छता और प्रबंधन का फीडबैक भी लिया। उन्होंने छात्रावास की खाली जगह में पौधे लगाने, दीवारों पर कंटीली तारें लगाने और सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कुलपति ने कहा कि छात्राओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जब छात्राएं निश्चिंत होकर पढ़ेंगी और स्वस्थ माहौल में रहेंगी, तभी वे अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकेंगी।
उन्होंने कहा कि आयुष विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, संवेदना और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना जगाना भी है। निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन की इस पहल की सराहना की। इस मौके पर आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता, चीफ वार्डन प्रो. कृष्ण कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र। छात्रावास का निरीक्षण करने के दौरान कुलपति प्रप्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान सुरक्षा