फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आज रात आठ बजे से 15 मिनट तक शहर में होगा ब्लैकआउट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रशासनिक तौर पर आपातकालीन तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमताओं को बढ़ाने के लिए शनिवार को जिले में ऑपरेशन शील्ड नागरिक सुरक्षा अभ्यास किया जाएगा।
इसके चलते थानेसर शहर में रात आठ बजे से 15 मिनट तक ब्लैकआउट रखा जाएगा। इसमें अस्पताल, अग्निशमन केंद्र और पुलिस स्टेशन जैसी आवश्यक आपातकालीन सेवाएं शामिल नहीं होंगी। वहीं इसी दिन सायं पांच बजे थानेसर में ब्रह्मसरोवर, पिहोवा में सैनसन पेपर मिल व शाहाबाद शुगर मिल में मॉक ड्रिल की जाएगी।
विज्ञापन

इस अभ्यास का उद्देश्य मौजूदा आपातकालीन तंत्र का परीक्षण करना, नागरिक प्रशासन, रक्षा बलों और स्थानीय समुदायों के बीच समन्वय में सुधार करना और उन क्षेत्रों की पहचान करना है, जिन्हें मजबूत करने की आवश्यकता है ताकि किसी भी संकट के दौरान त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त नेहा सिंह के मुताबिक इस अभ्यास में सिविल डिफेंस वार्डन, पंजीकृत स्वयंसेवक और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स सहित युवा संगठनों को बड़े पैमाने पर शामिल किया जाएगा, ताकि आपातकालीन परिदृश्यों में सहायता की जा सके। प्रमुख घटकों में हवाई हमलों और मानव रहित हवाई वाहनों (ड्रोन) के झुंड जैसे हवाई खतरों का जवाब देना, हवाई हमले के सायरन को सक्रिय करना और भारतीय वायु सेना के साथ स्थापित नियंत्रण कक्ष संचार हॉटलाइन का परीक्षण करना शामिल है।
इससे पहले गत सात मई को ब्लैक आउट व मॉक ड्रिल की गई थी। इसके बाद 27 मई के लिए तय किया गया था लेकिन इसे रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें