फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में धुंध पड़ी ‘अंधाधुंध’

विज्ञापन
धुंध के बीच सड़क से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बारिश के बाद धर्मनगरी में शुक्रवार की सुबह छाई धुंध ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ‘अंधाधुंध’ धुंध के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन रेंगते नजर आए। कई सड़कों से सफेद पट्टी गायब व दृश्यता कम होने के कारण यातायात काफी प्रभावित रहा। इसके साथ ही मौसम में ठंड भी बढ़ गई।
धुंध के कारण अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे, वहीं जो लोग घरों से बाहर निकले उन्होंने खुद को गर्म कपड़ों के साथ अच्छे से कवर किया हुआ था। ठंड के चलते बाजार व पर्यटन स्थलों पर कम लोग ही नजर आए। कई जगह ठंड से बचने के लिए लोग अलाव सेंकते दिखे। दोपहर करीब पौने दो बजे सूर्य देव ने कुछ देर के लिए दर्शन दिए तो लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। उधर मौसम विभाग ने अब तीन दिन लगातार बारिश होने की 30 से 80 प्रतिशत संभावना जताई है।
विज्ञापन

बारिश की भविष्यवाणी ने लोगों की चिंता को और बढ़ा दिया है। वहीं किसान भी बारिश को लेकर चिंतित हो गए हैं। मौसम विभाग अनुसार शनिवार को बारिश होने की 60 प्रतिशत संभावना है, जिसके चलते मौसम में 95 प्रतिशत आर्द्रता रहेगी। वहीं दिन में 29 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी और अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन

वहीं रविवार को बारिश होने की 80 प्रतिशत संभावना रहेगी, जिसके चलते अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सोमवार को भी स्थिति ऐसी ही रहेगी। बारिश होने की संभावना 30 प्रतिशत होगी और अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। चिकित्सक लगातार लोगों को इस बारिश से खुद को बचाने की अपील कर रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार इस बारिश में भीगने से वे बीमार हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें