फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सुबह हुई हल्की बारिश, दिनभर उमसभरी गर्मी ने किया बेहाल

विज्ञापन
सुबह के समय हुई बारिश के दौरान सड़क से गुजरते वाहन।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में लगातार मौसम में बदलाव चल रहा है। बुधवार अलसुबह फिर कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं दिन में भी भारी उमसभरी गर्मी ने हर किसी को बेहाल रखा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री तो न्यूनतम 26 डिग्री तक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वहीं आज वीरवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम 33 डिग्री तक रहने की संभावना है। गत वीरवार को भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तेज बारिश हुई थी। लगातार बारिश का मौसम रहने से किसानों में खुशी देखी जा रही है। धान की फसल में बारिश का अधिक फायदा माना जा रहा है। इसके चलते न केवल बिजली बचत हो रही है बल्कि किसानों की धान की फसल में पानी की समस्या भी खत्म हो रही है। वहीं किसानों की मानें तो बारिश के मौसम के चलते फसल में अधिक फायदा होगा। फसल में फुटाव बढ़ रहा है जिसके चलते उत्पादन भी अधिक रहेगा।
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद का कहना है कि कई दिनों तक बारिश का मौसम रहने की संभावना है। किसानों को बिना किसी चिंता के फसल की निगरानी करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें