फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अस्पताल के वार्ड से फरार कैदी हैप्पी का 15 दिन बाद भी सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड से कैदी फरार होने का मामला
विज्ञापन

अस्पताल के वार्ड से फरार कैदी हैप्पी का 15 दिन बाद भी सुराग नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार हुए आरोपी हैप्पी का 15 दिन बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है, जबकि उसकी गिरफ्तारी के लिए सीआईए की कई टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

विदित हो कि चार-पांच अगस्त की रात को पॉक्सो एक्ट में 20 साल की सजा काट रहा कैदी हैप्पी निवासी गीता कॉलोनी शाहाबाद अपने दो साथियों की मदद से फरार हो गया था। मामले में उसकी मदद करने वाले दो आरोपी अंकित निवासी शाहपुर और अमन निवासी मालवा जिला अंबाला को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया था कि वे हैप्पी को बाइक पर अपने साथ ले गए थे। उन्होंने हैप्पी को एनएच-152 पर ढांड जिला कैथल की तरफ छोड़ दिया था। यहां से हैप्पी ट्रक चालक से लिफ्ट लेकर उसके साथ चला गया था। आशंका जताई जा रही है कि हैप्पी दक्षिण हरियाणा में कहीं छुपा है। सीआईए की टीमें लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि आरोपी दक्षिण हरियाणा से राजस्थान भी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें