फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरबाणी में जात-पात ऊंच-नीच का कोई स्थान नहीं : बाबा मणि सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। गुरुद्वारा सचखंड ईशर दरबार जुरासी में ब्रह्मलीन संत बाबा मान सिंह की स्मृति में तीन दिवसीय बरसी समागम किया गया। दूर-दराज से पहुंची संगत ने संत बाबा मान सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद संत महात्माओं के विचार सुने। समागम में संतों ने संगत को गुरबाणी से जोड़कर निहाल किया। इस दौरान बाबा मणि सिंह ने कहा कि गुरबाणी में जात-पात ऊंच-नीच का कोई स्थान नहीं है परमात्मा कभी किसी का कोई बुरा नहीं करते। जो कुछ भी पास है, वह सब परमात्मा की देन है।
विज्ञापन

संत समागम में सांसद नवीन जिंदल भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि सांसारिक सुखों का त्याग कर जीवन को मानवता की सेवा में लगाने वाला व्यक्ति ही सच्चा संत होता है। दिवंगत संत बाबा मान सिंह का जीवन इसका प्रत्यक्ष प्रमाण रहा।
भाजपा नेता जयभगवान शर्मा ने कहा कि संत बाबा मान सिंह ने कार सेवा के जरिए लंगर लगाकर पीड़ितों की मदद की। बच्चों की शिक्षा के लिए अकादमी की स्थापना, लड़कियों के लिए नर्सिंग कॉलेज, चेरिटेबल अस्पताल, स्कूल आदि क्षेत्र को देन हैं।
विज्ञापन

समागम में रागी ढाडी जत्थे, कथावाचकों द्वारा शबद-कीर्तन के जरिए संगत को गुरुचरणों से जोड़ा। इस अवसर पर बाबा दिलबाग सिंह, बाबा सुरजीत सिंह, निशान सिंह, राव वीरेंद्र सरपंच, मार्केट कमेटी चेयरमैन तरणदीप सिंह वड़ैच, महामंत्री विकास गर्ग, गुरिंदरजीत सिंह नत, सुरेश राणा बीबीपुर, जगत सिंह चंडीगढ़ फार्म, बलविंद्र सिंह काका, प्यारा सिंह, रामपाल, सतनाम सिंह और जसबीर जस्सी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें