फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिलेभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, उत्साह और उल्लास का माहौल

विज्ञापन
लड्डू गोपाल के लिए झूला देखते ग्राहक। 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिलेभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के लिए जबरदस्त उत्साह और उल्लास का माहौल है। मंदिरों से लेकर बाजारों तक कृष्ण भक्ति और उल्लास का दृश्य देखने को मिल रहा है। देवालयों में जहां विशेष सजावट और झांकियों की तैयारी हो रही है, वहीं बाजार में कान्हा जी की पोशाकों, शृंगार सामग्री और मूर्तियों की खरीदारी से रौनक बढ़ गई है। श्रद्धालु अपने घरों और मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को भव्य रूप देने में लगे हैं।
विज्ञापन


शहर के प्रमुख मंदिरों जैसे श्रीकृष्ण मंदिर, गीता ज्ञान संस्थान मंदिर, इस्कॉन मंदिर और अन्य स्थानीय देवालयों में विशेष झांकियां, फूलों की सजावट और रात्रि को जन्म महोत्सव आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। कई देवालयों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के चलते कथाओं का आयोजन भी किया जा रहा है जिनमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
बाजारों में जन्माष्टमी को लेकर चहल-पहल चरम पर है। दुकानों पर कान्हा जी की फैंसी और पारंपरिक पोशाकें, मोरपंख, बांसुरी, मुकुट, बिठाने की झूली, पालना, शृंगार सामग्री, फूल मालाएं, झांकियों के सामान सहित अन्य सजावटी वस्तुएं खूब बिक रही हैं। लड्डू गोपाल की मूर्तियों की भी बड़ी मांग है। दुकानदारों ने खासतौर पर रंग-बिरंगे स्टॉक सजाया है जो श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें