कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी में वर्ष 2014 से अब तक जिन पदाधिकारियों ने वित्तीय गड़बड़ी है, वे 15 दिन में गुरु घर की गोलक में पूरी राशि लौटाएं। ऐसा नहीं करने पर संगत के सामने उन्हें सार्वजनिक किया जाएगा। यह कहना है कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झीडा का ।
शाहाबाद में उन्होंने दावा किया कि करीब पौने चार करोड़ रुपये की राशि हरियाणा, पंजाब, जम्मू समेत कई राज्यों में सहायता के नाम पर खर्च की गई लेकिन प्रारंभिक तौर पर की गई जांच में गड़बड़ी की आशंका है। उन्होंने कहां कि गुरु घरों की गोलक में आने वाला संगत का पैसा किसी भी स्तर पर दुरुपयोग या बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। फिर भले ही इसमें कोई भी क्यों न शामिल मिले। झीडा ने बताया कि इसकी जांच के लिए सात सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। यही नहीं पुरानी कमेटियों से ऑडिट रिपोर्ट भी मंगवाई गई है।