फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल अवशेषों को मिट्टी में मिलाने से होते हैं कई फायदे : डॉ. सरिता

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जागरुकता रैली निकालते किसान। विज्ञप्ति
विज्ञापन
पिहोवा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र कुरुक्षेत्र में फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डाॅ. सरिता रानी (सस्य विज्ञान) ने फसल अवशेष प्रबंधन करने से होने वाले फायदों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को अपने खेत की पराली न जलाने के लिए जागरूक किया और बताया कि धान की पराली जलाने से मिट्टी, स्वास्थ्य तथा पर्यावरण को नुकसान होता है। जबकि फसल अवशेषों को मिट्टी में मिलाने से कई फायदे होते हैं। कृषि विभाग, पिहोवा के कृषि विकास अधिकारी डाॅ. संदीप ने सरकार द्वारा सीआरएम स्कीम के तहत मशीनों तथा पंजीकरण से संबंधित बातों के बारे में किसानों को अवगत करवाया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जिले में किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में जानकारी देने के लिए समय-समय पर ग्राम स्तरीय, खंड स्तरीय, जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रमों, किसान प्रशिक्षण, खेत दिवस तथा किसान मेला आदि का आयोजन किया जाता है, जिससे किसानों को यथा समय जानकारी मिलती रहती है। कार्यक्रम में गांव सिरसला, मथाना, भौर सैंदा तथा अन्य गांवों के लगभग 75 किसानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें