फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दो ट्यूबवेलों के ट्रांसफार्मर से सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद/कुरुक्षेत्र। खेतों में लगे ट्यूबवेलों से चोरी की घटनाएं नहीं रुक रहीं हैं। पुलिस ने जिले में दो ट्रांसफार्मर चोरी की घटना दर्ज की हैं। पहली घटना इस्माईलाबाद के अजरावां गांव में घटित हुई। यहां गुलजार सिंह के खेत पर लगे ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर का चोरों ने सामान चोरी कर लिया। गांव हथीरा में ईश्वर दत्ता के खेत पर लगे ट्रांसफार्मर से चोरों ने तेल व तांबा चोरी कर लिया। दोनों मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मेडिकल स्टोर से चोरी
कुरुक्षेत्र। शहर के आमीन रोड गैस गोदाम के पास से एक मेडिकल स्टाेर को चोरों ने निशाना बनाया। स्टाेर से दो शुगर जांच मशीन, एलईडी व नकदी चुरा ली। पुलिस को दी शिकायत में मेडिकल स्टोर संचालक विनोद निवासी पटियाला बैंक काॅलोनी ने बताया कि सोमवार को मेडिकल खोलने आया तो उसे चोरी का पता चला। इसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। उसने बताया कि उसके स्टोर से एक एलईडी व दो शुगर टेस्ट मशीन व ढाई हजार की नकदी चोरी हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



एक ही दिन में दो बाइक चोरी
कुरुक्षेत्र। जिले में वाहन चोर सक्रिय हैं। वाहन चोरी होने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। दो अलग-अलग स्थानों से चोरी हुई बाइकों की शिकायत पुलिस के पास पहुंची है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली शिकायत सेक्टर सात चौकी में दर्ज करवाते हुए पवन कुमार ने बताया कि उसे किसी काम से कैथल जाना था। इसलिए उसने अपनी बाइक सुबह आठ बजे के करीब बस अड्डे के बाहर खड़ी करके बस पकड़ ली। वापस आने पर उसकी बाइक गायब मिली। दूसरी शिकायत में कांती देवी निवासी रतगल नजदीक सैनी धर्मशाला ने बताया कि वह अपने पति के साथ सब्जी मंडी से बाइक पर सवार होकर सब्जी लेने आई थी। उन्होंने अपनी बाइक मंडी के बाहर सड़क पर खड़ी कर दी थी। सब्जी लेकर आए तो बाइक नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें