फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 सेंटर में आईसोलेट सब इंस्पेक्टर दंपति के घर में घुसे चोर, सर्विस रिवॉल्वर सहित एक लाख कैश और जेवरात चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 सेंटर में आइसोलेट दंपती सेक्टर सात चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर रमनदीप कौर और कैथल में तैनात सब इंस्पेक्टर रमेश के घर पर चोरी का मामला सामने आया है। कोरोना पॉजिटिव आने पर एसआई दंपती एक सप्ताह से अलग-अलग कोविड-19 सेंटरों में आइसोलेट हैं। ऐसे में घर पर कोई नहीं था, जिसका फायदा उठाते हुए चोर ज्योतिनगर स्थित उनके घर में घुस गए और एसआई की सर्विस रिवॉल्वर सहित एक लाख रुपये कैश, कुछ जेवरात, एक मोबाइल और पकड़े जाने के डर से सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। चोरी की सूचना मिलते ही सुभाष मंडी चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस द्वारा फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम से विशेषज्ञ डॉ. अशोक वर्मा घटनास्थल पर तथ्य जुटाए। बताया गया कि चोरों ने घर की दीवार लांघकर घर में प्रवेश किया और मेन दरवाजे का ताला न तोड़कर उसकी कुंडी को तोड़ दिया, जिससे दरवाजा खुल गया और फिर घर में घुस कर चोरी की। चोरों ने घर के अंदर बेड में रखे सामान, मंदिर की दराज और अलमारी के सामान को उथल-पुथल किया हुआ था।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार दंपती में महिला एसआई रमनदीप कौर सेक्टर सात चौकी की प्रभारी है और उनके पति एसआई रमेश कैथल में तैनात है। करीब दस दिन पहले पति ने कोरोना के लक्षण के चलते कैथल में कोविड-19 का टेस्ट करवाया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उसके बाद कुरुक्षेत्र लौटने पर उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उन्होंने अपने पुत्र, जोकि रोहतक पीजीआई में डॉक्टर है से कोरोना जांच करवाई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पॉजिटिव आने के बाद उन्हें रोहतक पीजीआई में ही क्वारंटाइन कर लिया गया था। वहीं, उनकी चेन से उनकी पत्नी सेक्टर सात चौकी प्रभारी एसआई का भी सैंपल किया गया, जिसकी तीन अगस्त को रिपोर्ट आई और वह पॉजिटिव पाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें हिरमी में क्वारंटाइन कर दिया। जिसके बाद घर एक सप्ताह से घर खाली पड़ा था, जिसका चोरों ने फायदा उठाया। पड़ोसियों द्वारा रविवार को अस्पताल में क्वारंटाइन चौकी प्रभारी को मोबाइल पर सूचना दी गई कि रात के समय उनके घर के बाहर लगी लाइटें बंद थी और कुछ गमले दीवार से उतारकर नीचे रखे हुए थे। जब पुलिस ने जाकर देखा तो वहां चोरी हुई थी।
कंटेनमेंट जोन में चोरी दर्शा रही लापरवाही
प्रशासन द्वारा कोरोना पॉजिटिव आने वाले व्यक्ति को क्वारंटाइन सेंटर में एडमिट कर उसके घर को सील करते हुए उस एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाता है, ताकि कोरोना से बचाव के चलते कोई इस एरिया में आ जा न सके। प्रशासन द्वारा यहां बाकायदा एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी भी लगाई जाती है, ताकि वह कंटेनमेंट जोन पर नजर बनाए रखे। ऐसे में कंटेनमेंट जोन में सील हुए घर और वो भी सब इंस्पेक्टर दंपती के यहां चोरी हो जाना एक लापरवाही ही है।
विज्ञापन

सर्विस रिवॉल्वर, एक लाख कैश और जेवरात हुए चोरी : कुलदीप
सुभाष मंडी चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि चोरों ने घर में सामान उथल पुथल किया हुआ था। चोरों ने घर से एक सर्विस रिवॉल्वर, एक लाख कैश, कुछ जेवरात और एक मोबाइल फोन चोरी किया है। चोर सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं। चोरी कब हुई है इस बारे में अभी कहा नहीं जा सकता, क्योंकि घर कई दिनों से बंद था। पुलिस ने एसआई रमेश के भाई कृष्ण चंद पुत्र संत लाल वासी साकरा जिला कैथल की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें