फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवक ने एजेंट पर लगाया 21.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। अमेरिका से प्रवासी भारतीयों के निष्कासन का सिलसिला जारी है। इस्माईलाबाद थाने में एक पीड़ित युवक ने एजेंट के खिलाफ 21 लाख 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का दावा है कि एजेंट ने उसे अमेरिका भेजने और वहां शरण दिलवाने का वादा किया लेकिन कैंप पहुंचने के बाद एजेंट ने संपर्क तोड़ लिया और डोंकर को भुगतान से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


तंगौरी गांव निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 सितंबर 2024 को वह भारत से इटली गया था। वहां उसकी मुलाकात अंबाला जिले के पंजेल गांव निवासी सुभाष से हुई। सुभाष ने एक महीने में अमेरिका पहुंचाने का वादा किया और इसके लिए 21 लाख 80 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। गौरव ने सुभाष के खाते में 90 हजार रुपये जमा किए जिसके बाद सुभाष ने स्पेन की टिकट भेजी। अगले दिन गौरव को स्पेन भेजा गया, जहां से वह ग्वाटेमाला और निकारागुआ पहुंचा।
निकारागुआ में 18 घंटे के ठहराव के बाद सुभाष के एक सहयोगी ने उसे वहां से ले जाकर मैक्सिको पहुंचाया। इस दौरान सुभाष ने गौरव के परिवार से 20 लाख और 1.80 लाख रुपये अलग से ले लिए। गौरव ने बताया कि मेक्सिको में उसे 72 घंटे तक एक गाड़ी में रखा गया, जहां न तो उसे फोन करने दिया गया और न ही उसका फोन लौटाया गया। मैक्सिको पहुंचने के बाद उसे दो महीने तक बिना खाने-पीने के खर्च पर रखा गया जबकि सुभाष ने सभी खर्च वहन करने का वादा किया था।
विज्ञापन

26 नवंबर 2024 को सुभाष के एक सहयोगी ने गौरव को बॉर्डर पार करवाकर एक कैंप में पहुंचाया, जहां वह 15 अगस्त तक रहा। इस दौरान डोंकर ने भुगतान न होने की बात कही लेकिन सुभाष ने दावा किया कि डोंकर को भुगतान नहीं किया गया। गौरव का आरोप है कि सुभाष ने उसके परिवार से पूरी राशि पहले ही वसूल ली थी।
अमेरिकी अधिकारियों ने गौरव को पकड़कर भारत वापस भेज दिया। सुभाष ने वादा किया था कि काम न होने पर वह पूरी राशि लौटाएगा लेकिन अब वह इन्कार कर रहा है। इस्माईलाबाद पुलिस ने सुभाष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें