फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भारतीय खिलाड़ियों को साबित करने का अवसर देगी विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। योगासन को लेकर आयोजित सम्मेलन में हिस्सा लेते प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा योग आयोग एवं हरियाणा योगासन खेल संघ के संयुक्त तत्वावधान में गीता ज्ञान संस्थानम् में योगासन खेल-चुनौतियां व अवसर विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आरंभ हुआ। इस दौरान अच्छे स्तर के तकनीकी कोच, तकनीकी अधिकारी व अनुभवी निर्णायक न होना, योग के अनुरूप दिनचर्या व आहार न होना, खिलाड़ियों में तकनीकी ज्ञान एवं प्रशिक्षण का अभाव, तकनीकी अधिकारियों का निर्णायकों को कंप्यूटर का अधूरा ज्ञान, खिलाड़ियों की ओर से खेल के साथ अच्छी शिक्षा प्राप्त करने की चुनौती इत्यादि पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

वर्ल्ड योगासन और योगासन भारत के महासचिव एवं हरियाणा आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि योगासन खेल के सामने बहुत सी चुनौतियां हैं। योगासन खेल में रोजगार की भी संभावना है। जून में अहमदाबाद गुजरात में होने वाली प्रथम वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में भारत वर्ष के योगासन खिलाड़ी बहुत अच्छा प्रदर्शन करके देश का नाम रोशन करेंगे। सम्मेलन में अभिजीत बोस एवं राकेश शास्त्री ने भी विषय पर विस्तार से जानकारी दी। भारतीय खेल प्राधिकरण सोनीपत से न्यूट्रीशनिस्ट अंशुली प्रिया ने कहा कि संतुलित आहार खिलाड़ियों के प्रदर्शन व साहस बढ़ाने के साथ चोट और थकान से बचाव में भी सहायक होता है।
योगा खिलाड़ियों के आहार में ऊर्जायुक्त भोजन, पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा और विटामिन होने आवश्यक हैं। रचित कौशिक ने बताया कि योगासन भारत का मुख्य उद्देश्य योग को आगे बढ़ाना है। मुख्य योगासन कोच डॉ. सीके मिश्रा ने कहा कि योग एक विज्ञान है। राकेश शास्त्री ने इंजरी मैनेजमेंट पर चर्चा की। ईश्वर सिंह दुहन ने कहा कि योग तनाव से मुक्ति दिलाता है। योगासन खेल भारत को विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में बहुत से मेडल दिला सकता है। सचिव डॉ. युद्धवीर ने वक्ताओं को हरियाणा आयोग की ओर से स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया।

कुरुक्षेत्र। योगासन को लेकर आयोजित सम्मेलन में हिस्सा लेते प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें