फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शहर की महिलाओं ने किया डांडिया नृत्य

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रंगरास डांडिया कार्यक्रम में हिस्सा लेती महिलाएं। विज्ञप्ति - फोटो : mathura
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रंगशाला और लोक कला दर्पण ने रंगरास डांडिया का भव्य आयोजन किया, जिसमें पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा के सानिध्य में महिलाओं ने डांडिया नृत्य किया। संगीत की धुनों पर महाआरती की गई।
विज्ञापन

शहर की सैकड़ों प्रबुद्ध महिलाओं ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। रंगशाला की अध्यक्षा व मंच संचालिका रोटरी प्रधान पवन छाबड़ा मुख्य अतिथि रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक कला दर्पण के संरक्षक सुरेंद्र जुनेजा ने की। दुर्गा की महिमा का प्रचार-प्रसार किया। लोक कला दर्पण के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि रंगशाला के साथ मिलकर इसी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर किया जाएगा ताकि नए कलाकारों को प्रोत्साहन मिल सके। डॉ. शालिनी शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर कलाकारों व दर्शकों में खूब उत्साह बना रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें