फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जसवीर गुंबर दो वर्षों के लिए प्रेरणा संस्था के प्रधान, ममता सूद सचिव

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा संस्था के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को वृद्धाश्रम के बुजुर्ग तुलसी का पौधा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम, अखिल भारतीय प्रेरणा साहित्य संस्थान, प्रेरणा संग्रहालय व शहीदी स्मारक का संचालन कर रही प्रेरणा संस्था की नई कार्यकारिणी का रविवार को सर्वसम्मति से गठन हुआ।
विज्ञापन

प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक व संचालक डाॅ. जय भगवान सिंगला के सान्निध्य व प्रेरणा से जसवीर गुंबर को अगले दो वर्षों के लिए प्रधान चुना गया। हरिकेश पापोसा को संस्था का महासचिव चुना गया जबकि डाॅ. ममता सूद को सचिव, प्रसिद्ध सर्जन डाॅ. सुरेंद्र मेहता व किरण गर्ग को उप प्रधान चुना गया। आशा सिंगला को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी ने सत्यनिष्ठा और सेवा के पथ पर चलने की प्रतिज्ञा ली।
नवनिर्वाचित प्रधान जसवीर गुंबर एवं उनकी टीम के सभी पदाधिकारियों ने प्रेरणा संस्था के सभी सदस्यों को विश्वास दिलाया कि वे संस्था का नाम को शिखर तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस टीम का सबसे ज्यादा ध्यान प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों की सेवा में रहेगा। वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी एवं उन्हें तुलसी का पौधा भेंट कर उनका मान सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें