फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पति की हत्या की आरोपी महिला की काउंसलिंग के लिए उच्च संस्थान से मदद लेने पर विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पति राजेश की हत्या की आरोपी महिला बिमला की मानसिक स्थिति पर लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल के चिकित्सक निगरानी कर रहे हैं। बुधवार को उसकी दोबारा परामर्श की गई। अस्पताल प्रशासन अब महिला के परामर्श के लिए किसी उच्च संस्थान से मदद पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन

पीएमओ डॉ. मेजपाल के अनुसार, आरोपी महिला मनोरोग विशेषज्ञ से बातचीत में कई बातें स्पष्ट नहीं बता पा रही है। परामर्श कर रहे चिकित्सक को भी उसकी बातों को समझना आसान नहीं हो रहा। खास बात यह है कि पुलिसकर्मियों को सामने देखते ही महिला चुप हो जाती है। वह बातचीत करने से भी बचती है। चिकित्सकों ने बुधवार को उसकी स्थिति में कुछ सुधार देखा। हालांकि, उसकी मानसिक अवस्था को लेकर अभी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
थाना प्रभारी केयूके सुरेंद्र सिद्धू के अनुसार, महिला के बयान दर्ज नहीं होने से पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। पुलिस घटना से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब उसके बयान से हासिल करना चाहती है। जांच एजेंसी को अब चिकित्सकों की रिपोर्ट और महिला की मानसिक स्थिति सामान्य होने का इंतजार है। उसके बयान दर्ज होने के बाद ही मामले की जांच में आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें