फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सड़ने लगा गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ का जल, डेढ़ माह से नहर से सप्लाई रोकी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। तीर्थ में बचे जल पर जमी काई। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता उपदेश स्थली ज्योतिसर तीर्थ पर करीब डेढ़ माह से पानी की सप्लाई रोके जाने के कारण स्वच्छ जल नहीं मिल रहा है। इससे श्रद्धालु न आचमन कर पा रहे हैं और न स्नान। सड़ रहे पानी पर जमी हुई काई और गंदगी ही दिखाई पड़ रही है। इससे श्रद्धालुओं की भावना को ठेस पहुंच रही है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से पंजाब में बाढ़ और बारिश के मौसम के चलते नहरों में आए गंदे पानी की तालाबों और तीर्थों में सप्लाई रोक दी गई है। ज्योतिसर तीर्थ में भी भाखड़ा नहर के पानी की सप्लाई होती है जिससे तीर्थ में अक्सर स्वच्छ जल रहता है लेकिन बारिश के कारण करीब डेढ़ माह से नहरों में गंदा पानी आ रहा है। इस कारण प्रशासन ने तीर्थ की सप्लाई रोकी हुई है। धीरे-धीरे तीर्थ में पहले से जमा पानी सूखने लगा है और बचा हुआ पानी सड़ने जैसी स्थिति में पहुंच चुका है। इस पानी पर काई व गंदगी जमने लगी है।
यहां चलने वाला लाइट एंड साउंड शो भी कई बार प्रभावित हो चुका है। तीर्थ पर हर रोज करीब पांच हजार श्रद्धालु व पर्यटक पहुंचते हैं व किसी आयोजन के चलते यह संख्या दो से तीन गुना तक भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

15 अक्तूबर तक नहरों में साफ पानी आने की उम्मीद : उपेंद्र
केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि भाखड़ा नहर में साफ पानी न आने के चलते तीर्थ की सप्लाई भी रोक दी थी। जिला उपायुक्त के साथ हुई बैठक में भी यह चर्चा हो चुकी है। सिंचाई विभाग के अधिकारी 15 अक्तूबर तक साफ पानी आने की उम्मीद जता रहे हैं। उसके बाद ही ज्योतिसर तीर्थ की सप्लाई भी सामान्य कर दी जाएगी। उससे पहले तीर्थ की सफाई भी करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें