फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुलपति ने पूर्व छात्रा मुकेश को प्रदान की फोल्डेबल ट्राइसाइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विधि संस्थान की दिव्यांग पूर्व छात्रा मुकेश देवी जिला करनाल के बेगमपुर गांव की निवासी को फोल्डेबल ट्राइसाइकिल प्रदान की। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से दिव्यांग लोगों के प्रति जागरूकता पैदा करने, उनकी मदद करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए वैश्विक अभियान नियमित रूप से चलाए जाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज में दिव्यांगों के प्रति व्यवहार एवं दृष्टिकोण को बदलने की आवश्यकता है। शिक्षा, विज्ञान, खेल, संगीत एवं साहित्य सहित कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां पर दिव्यांगों ने अपना लोहा न मनवाया हो। पूर्व छात्रा मुकेश देवी ने फोल्डेबल ट्राई साइकिल देने के लिए कुलपति का आभार प्रकट किया और कहा कि एक 100 प्रतिशत लोकोमोटर दिव्यांग व्यक्ति के रूप में, यह ट्राइसाइकिल एक परिवर्तनकारी उपहार है। इससे मेरी गतिशीलता और स्वतंत्रता को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें