फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवित्र ग्रंथ गीता के श्लोकों ने मानवता को दिया आध्यात्मिक ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप ने महाआरती में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र का एक पौराणिक और आध्यात्मिक इतिहास रहा है। इस धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया। पवित्र ग्रंथ गीता के श्लोकों ने मानवता को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान किया है। इसके साथ-साथ अनेक महान संतों के पैर इस धरा पर पड़े। इसलिए इस धरा के स्मरण मात्र से ही मनुष्य को अपने पापों से मुक्ति मिलती है और पुण्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ब्रह्मसरोवर में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। इस दौरान केडीबी ओर से विधायक रामकुमार कश्यप व अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस अवसर पर अंबाला मंडल आयुक्त रेणु फुलिया, पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु जैन, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी सीईओ अनुभव मेहता, सुशील सिंगला, विजय लक्ष्मी, निट प्रो. डॉ. पंकज चांदना, डीआरडीओ के वैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. बीपी गुप्ता व डॉ. ज्योति बहुगुणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। महाआरती पंडित बलराम गौतम, पंडित सोमनाथ शर्मा, गोपाल कृष्ण गौतम, अनिल व रुद्र ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें