फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सोमनाथ धाम के लिए आज रवाना होगी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के पात्र वृद्धजन लाभार्थियों को गुजरात स्थित पवित्र सोमनाथ मंदिर के निशुल्क दर्शन करवाने के उद्देश्य से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आज आठ जून को कुरुक्षेत्र से सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेन रवाना होगी। इस विशेष ट्रेन को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दोपहर एक बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से कुरुक्षेत्र जिला के अलावा पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, फतेहाबाद व सिरसा जिला के यात्रियों को रवाना किया जाएगा। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी देखरेख के लिए डॉक्टरों की टीम को रेलगाड़ी के साथ भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के पवित्र सोमनाथ धाम दर्शन के लिए सभी व्यवस्था को प्रदेश सरकार की तरफ से किया गया है। उन्होंने कहा कि आठ जून सोमवार को कुरुक्षेत्र से जाने वाले रेलगाड़ी की यात्रा पांच दिनों की रहेगी। इस यात्रा में आने-जाने, खाने, रहने व रेलवे स्टेशन से मंदिर तक लेकर जाने की व्यवस्था सरकार द्वारा करवाई गई है। श्रद्धालुओं को अपने साथ जरूरत का सामान ही लेकर जाना होगा। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत परेशानी नहीं होगी। उन्होंने यात्रियों से अपील करते हुए समय से रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंचें ताकि समय पर यात्री को प्रारंभ करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें