कुरुक्षेत्र। समारोह के दौरान महिलाओं को सम्मानित करते सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के पदाधिकारी व अ
कुरुक्षेत्र। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने अग्रवाल धर्मशाला में सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशाल सिंगला और विशेष गर्ग थे। उन्होंने ट्रस्ट के सिलाई-कटाई, कंप्यूटर शिक्षा और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्रों की सराहना की। ये केंद्र महिला सशक्तिकरण की नींव हैं। इन प्रयासों से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। ट्रस्ट अंबाला के साहा में सेवा धाम नामक मल्टी फैसिलिटी होम बना रहा है। यह करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा है। इसमें ड्यूकेन मस्क्यूलर डिस्ट्रॉफी से ग्रस्त बच्चों का मुफ्त इलाज होता है। जिला मीडिया प्रभारी विजय पंघाल ने बताया कि ट्रस्ट महिलाओं, छात्राओं और नवजात कन्याओं के परिवारों को भी सम्मानित करता है।