फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सांसद खेल महोत्सव के तीसरे चरण का आज होगा आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। युवाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाने और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित सांसद खेल महोत्सव अपने तीसरे चरण में प्रवेश कर रहा है। इस चरण का शुभारंभ द्रोणाचार्य स्टेडियम की बॉक्सिंग रिंग में महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं के साथ होगा।
विज्ञापन


सांसद नवीन जिंदल के कार्यालय प्रभारी व पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि लोकसभा स्तरीय इस चरण में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से चयनित 160 महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। ये खिलाड़ी 10 अलग-अलग भार वर्गों में प्रतिस्पर्धा करेंगी। इससे पहले ब्लॉक और विधानसभा स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी ही इस चरण तक पहुंची हैं।
उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल की सोच है कि कोई भी प्रतिभाशाली युवा संसाधनों या आर्थिक कारणों से खेलों से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ियों के आवागमन की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम स्थान पर 10 हजार रुपये, द्वितीय को पांच हजार रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाली दो खिलाड़ियों को 2100-2100 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें