फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शादी समारोह में पहले खाना खाया फिर शगुन के तीन लाख लेकर भागे चोर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वायरल सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे दो युवक, जिन पर नकदी सहित बैग चोरी करने की आ
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। क्षेत्र में 1 दिसंबर को आयोजित शादी समारोह में शगुन के दो से तीन लाख रुपये से भरा बैग चोरी हो गया। थाना शहर एरिया स्थित मैरिज पैलेस में आयोजित विवाह समारोह में इस वारदात से करीब ढाई घंटे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी आशीर्वाद देने पहुंचे थे। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए, जिन्होंने पहले खाना खाया और फिर बैग लेकर भाग गए।
विज्ञापन

शिकायत पुलिस तक पहुंची तो प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई लेकिन बुधवार देर रात तक भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
सेक्टर सात निवासी दूल्हे के पिता हरदीप सिंह के मुताबिक मुख्यमंत्री समारोह में आशीर्वाद देने पहुंचे थे। उनके जाने के बाद वे रिश्तेदार की कार से मिठाई निकाल रहे थे। उसी दौरान उन्होंने शगुन का बैग गाड़ी की सीट के नीचे रख दिया था। वे सामान निकालने में लगे रहे और इसी का फायदा उठाकर आरोपी बैग लेकर भाग गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को आधार मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

आसपास भी खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज : दिनेश कुमार
थाना शहर प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि 1 दिसंबर की रात करीब 11 बजे की वारदात है। मुख्यमंत्री करीब साढ़े आठ बजे इस शादी समारोह से जा चुके थे। सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। आसपास की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। बैग में दो से तीन लाख रुपये होने का अनुमान शिकायतकर्ता की ओर से लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें