फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत शिरोमणि श्री सैन भगत जयंती समारोह होगा ऐतिहासिक : जालखेड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। संत शिरोमणि श्री सैन भगत जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन वीरवार को 10 बजे लाडवा अनाज मंड़ी में होगा जिसमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री नायब सैनी शिरकत करेंगे। कई गांवों का दौरा करने के बाद बाबैन भाजपा मंड़ल प्रधान विकास शर्मा जालखेड़ी ने गांव मरचेहड़ी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सैन समाज के लोग एकत्रित होकर संत शिरोमणि सैन महाराज की पूजा और भजन करेंगे। जयंती के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि श्री सैन भगत जी महाराज की जयंती समारोह के लिए सैन समाज के लोगों में भारी उत्साह है और इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें