बाबैन। श्री दक्षिणमुखी सिद्ध हनुमान मंदिर रामसरन माजरा में श्रीराम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। हवन के बाद भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण कार्य किया गया। पंडित अशोक अवस्थी और पुनीत शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन कराया।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर सुख-समृद्धि, क्षेत्र की उन्नति व विश्व कल्याण की कामना की। भजन मंडलियों ने हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया। जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों से आकर्षक सजावट की गई। हनुमान जी की प्रतिमा का विशेष शृंगार किया गया। सेवाभाव से प्रसाद वितरण व अन्य व्यवस्थाओं में बढ़-चढ़कर सहयोग दिया।
बाबैन। श्री दक्षिणमुखी सिद्ध हनुमान मंदिर रामसरन माजरा में हवन करते श्रद्धालु। संवाद