लाडवा। सुगनी देवी स्कूल में हवन के दौरान आहुति डालते शिक्षक और विद्यार्थी। संवाद
लाडवा। सुगनी देवी आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वीरवार को नए सत्र पर हवन किया गया। शुभारंभ आचार्य विक्रमादित्य ने मंत्रोच्चारण के साथ किया। हवन में प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा, प्रबंधक समिति के प्रधान अनिल गोयल, उपप्रधान रंजना गोयल, सदस्य रोहित गुप्ता, सुशील गुप्ता, स्टाफ सदस्य और विद्यार्थियों ने आहुतियां डालीं। हवन के समापन के बाद आचार्य विक्रमादित्य ने विद्यार्थियों को मां सरस्वती की महत्ता से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि मां सरस्वती का आसन कमल है और वाहन हंस है। बच्चों को कमल की तरह खिलना है। हंस की तरह सही निर्णय करना है। सही निर्णय करना ज्ञान यानी विद्या से ही आएगा। पुरुषार्थ के आधार पर लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। सदस्यों ने पुष्पवर्षा कर विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा ने कहा कि नवीन सत्र में शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियां भी होंगी। प्रबंधक सदस्यों और शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।