फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरेगा तापमान, गर्मी होगी छूमंतर

विज्ञापन
गर्मी से निजात पाने के लिए ब्रह्मसरोवर में नहाते लोग। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मौसम अपने मिजाज सोमवार को फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को बारिश होने की 80 प्रतिशत संभावना जताई है। इतना ही नहीं बुधवार को भी बूंदाबांदी जारी रह सकती है। मौसम विभाग की इस भविष्यवाणी को सुनने से ही लोगों को काफी राहत पहुंची है।
विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार की बारिश का असर बुधवार पर भी देखने को मिलेगी, जिसके चलते तीनों दिन तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहेगा। वहीं शनिवार को मिली राहत के बाद रविवार को फिर से सूर्य देव ने अपने तेवर दिखाए तो लोग गर्मी से बचने के लिए छुट्टी के चलते पूरा दिन अपने घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह आठ बजे ही पारा चढ़ने लगा, जोकि 11 बजे तक 35 और दोपहर 12 बजे के बाद 38 डिग्री पहुंच गया। 12 से चार बजे के बीच गर्मी ने लोगों को सताया। इसी बीच गर्म हवाओं के थपेड़ों ने वाहन चालकों को काफी परेशान किया। शाम के समय हवा चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर में जहां गर्मी से परेशान लोग ब्रह्मसरोवर में राहत की डुबकियां लगाते नजर आए वहीं शाम को ब्रह्मसरोवर पर टहलने के लिए पहुंचे। सुबह सात बजे तक तो मौसम अच्छा रहा, लेकिन उसके बाद गर्मी बढ़ जाने से पूरा दिन जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें