फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 31 तक पशु मुक्त सड़कें करने का लक्ष्य, 10 दिन में गोशालाओं तक पहुंचाए 95 गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले को 31 तक बेसहारा पशुओं से मुक्त बनाने के लक्ष्य को पूरा करना है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी उपमंडल के एसडीएम और नगर परिषद तथा नगर पालिकाओं के अधिकारी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगे। इतना ही नहीं प्रतिदिन लगभग 100 बेसहारा पशुओं को गोशालाओं तक पहुंचाने के लक्ष्य के लिए योजना तैयार करेंगे। जिले में लगभग 1500 बेसहारा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त महावीर प्रसाद ने कहा कि बेसहारा पशुओं को पकड़ने के कार्य में और तेजी लाए जाने की जरूरत है क्योंकि 6 से 11 तक जिले से 95 बेसहारा पशुओं को गोशालाओं तक पहुंचाया गया है। इसके अलावा पशुपालन विभाग की तरफ से पांच गोशालाओं में जाकर 98 पशुओं की टैगिंग का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी 15 दिनों में कुरुक्षेत्र को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए रोजाना लगभग 100 बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं तक पहुंचाना होगा।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार के आदेशानुसार बेसहारा पशुओं को 31 तक गोशालाओं तक पहुंचाना है, इसके लिए दिन-रात मेहनत करनी होगी और बकायदा निर्धारित योजना के अनुसार कार्य करना होगा। अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने पशुपालकों से भी अपील करते हुए कहा कि दुधारू पशुओं को बेसहारा सड़कों पर न छोड़ें, अगर पालतू पशु सड़कों पर बेसहारा पाए गए तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें